शिवपुरी। विशिष्ट स्कूलों में प्रवेश के लिए तारीख बढ़ाकर 10 फरवरी कर दी है। जिससे अधिक से अधिक छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकें। आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक राजकुमार सिंह ने बताया कि विशिष्ट स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाकर 10 फरवरी कर दी है। सभी स्कूलों और छात्रावासों में सूचना दे दी गई है। कक्षा 5वीं एवं 8वीं में अध्ययनरत छात्र विशिष्ट स्कूलों में प्रवेश ले सकेंए इसलिए आवेदन भरवाए जा रहे हैं। प्रवेश परीक्षा 17 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इसे लेकर परीक्षा केंद्रों की जानकारी अलग से जारी की जाएगी। बता दें कि विशिष्ट संस्थाओं जैसे कन्या शिक्षा परिसरए आदर्श आवासीय स्कूलए जिला स्तरीय उत्कृष्ट स्कूलए संभागीय गुरुकुलम आवासीय स्कूलए एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल एवं एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल में कक्षा 6वीं व 9 वीं में प्रवेश के लिए यह प्रवेश परीक्षा की जा रही है।



