शिवपुरी। केन्द्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए ऑफीशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in शुरू कर दी गई है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन के स्कूलों में पहली क्लास के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 1 मार्च. 2019 से शुरू होगी। पहली क्लास में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 19 मार्च को शाम 4 बजे तक करवाए जा सकते हैं।
26 मार्च को आएगी पहली लिस्टरू केन्द्रीय विद्यालय की पहली क्लास में चयन की पहली प्रोविजनल सूची 26 मार्च 2019 को जारी की जाएगी। वहीं दूसरी लिस्ट 9 अप्रैल को जारी होगी। अगर दूसरी लिस्ट के बाद भी सीट्स खाली रहती हैंए तो तीसरी लिस्ट 23 अप्रैल को जारी की जाएगी। 11वीं क्लास को छोड़कर दूसरी और अन्य क्लासेस के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शुरू होगी, जो कि 9 अप्रैल शाम 4 बजे तक चलेगी। दूसरी और इससे आगे की क्लासेस में एडमिशन लिस्ट 12 अप्रैल को जारी की जाएगी। वहीं, इन क्लासेस में एडमिशन प्रोसेस 12 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलेगी। 11वीं क्लास को छोड़कर सभी क्लासेस में एडमिशन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल रहेगी। गौरतलब है कि शिवपुरी सहित मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों के 63 स्कूलों में बच्चों को एडमिशन मिलेगा, वहीं जिले में 2 केन्द्रीय विद्यालय हैं करैरा और शिवपुरीए जिनमें बच्चों को पहली क्लास में एडमिशन दिया जाएगा।



