Press "Enter" to skip to content

सूने का ताला तोड़ सोना-चांदी, कपड़े व नकदी समेट ले गए चोर- rannod, NEWS

रन्नौदरन्नौद थाना क्षेत्र के तहत चैनरी मोहल्ला में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर सोना-चांदी व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। फरियादी गनवत राम पुत्र गंगाराम नामदेव निवासी चैनरी मोहल्ला रन्नौद ने बताया कि वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था जब वह लौटकर आया तो देखा कि घर के बाहर लगा ताला टूटा हुआ पड़ा है। ताला टूटा देखकर वह घर के अंदर गए जहां सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था जिस पर गनवत समझ गए कि उनके घर चोरी हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। गनवत ने बताया कि चोर उनके घर से सोने-चांदी के जेवर, कपड़े व नकदी सहित कुल 76 हजार के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!