Press "Enter" to skip to content

महासत्संग का आयोजन 9 फरवरी को – SHIVPURI NEWS

सतपाल महाराज की शिष्या अंबालिका बाई होंगी मुख्य प्रवाचक
शिवपुरी। शिवपुरी के  फतेहपुर  रोड पर बने बिग सिनेमा के सामने ठाकुर बाबा मंदिर पर 9 फरवरी को महासत्संग का आयोजन रखा गया है, जो दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होकर 3 बजे तक चलेगा। इस महासत्संग में सतपाल महाराज की शिष्या एवं शिष्य मुख्य अंबालिका बाई प्रवाचक होंगी। प्रवाचक के रूप में यहां पर अंबालिका बाई के अलावा और भी महात्मा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश बताते हुए दिनेश राठौर ने बताया कि सत्संग कार्यक्रम का उद्देश्य धर्म जागरण करने के साथ लोगों में समाज और देश के प्रति प्रेम की भावना को जागृत करना भी है। यह कार्यक्रम पिछले 2 वर्षों से से लगातार किया जा रहा है और यह मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से होता है। मानव उत्थान सेवा समिति के सदस्य डॉ. बीके शर्मा, इंजीनियर महेश उपाध्याय, वीएल गोयल, दिनेश राठौर, दुबे जी बाथम,राजेन्द्र सूर्यवंशी, डॉ. तुलाराम यादव, राजेंद्र सिंह सेंगर, मोहन राठौर, राजेश राठौर, शिवचरण राठौर आदि ने सभी धर्मप्रेमीजनों से महा सत्संग में शामिल होकर धर्मलाभ उठाने को कहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!