नगर के फिजिकल कॉलेज के निकट पानी कि लाइन बिछाने का काम विरोध के चलते रुका-SHIVPURI NEWS

शिवपुरी।
नगर में इन दिनों पेयजल परियोजना का काम कर रही ओम कन्ट्रक्शन कम्पनी पानी
की लाइन बिछा रही है। गुरुवार की रात 9 बजे जब नगर के फिजिकल कॉलेज के पास
पानी कि लाइन बिछाई जा रही थी तभी करीब एक सैकड़ा से अधिक लोग मौके पर
पहुंच कर रह हंगामा करने लगे। पूछा तो बोले की लाइन नहीं बिछाने देंगे,
क्योंकि कुछ दिन पहले लगाए गए पोधे लाइन बिछाने के लिए उखाड़ दिए गए हैं।
जब इस बारे में कम्पनी के महेश मिश्रा से बात की गई तो उनका कहना था कि जो
पेड़ लगे थे उनको लाइन बिछाने के बाद फिर उसी जगह रोप दिया जाता है, हमने
पेड़ो को सुरक्षित रखवा दिया था। उनका कहना है कि पिडब्लुडी ऑर नपा ने जो
लाइनिंग कर के स्वीकृति दी है उसी जगह लाइन डाली जा रही है। पेवरस ऑर सड़क
खराब न हो इसका भी ध्यान रख रहे हैं। बता दे की यदि 
काम रुका तो इस गर्मी में भी पानी मिलने में देरी हो सकती है।