
शिवपुरी। यातयात सफ्ताह के आज पांचवें दिन बिभिन्न स्कूल के बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमे एसडीएम स्कूल, जी के हेरिटेज स्कूल, रंगढ़ रेनबो स्कूल , राजेन्द्र मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने भाग लिया एवं चित्र बनाये ट्रैफिक से संबंधित चित्र भी बच्चों ने बनाएं बच्चों ने बताया कि ट्राफिक नियमो का पालन करना चाहिए एवं हेलमेट लगाकर गाड़ी चलानी चाहिए सीट बेल्ट लगाना चाहिए छोटे छोटे बच्चों ने इस तरह की बाते कही ।
एसपी ने किया पेंटिंग प्रतियोगिता का निरीक्षण
बिभिन्न स्कूल के बच्चों द्वारा आज चित्रकला प्रतियोगिता में एसपी शिवपुरी ने उपस्थिति देकर बच्चो की पेंटिंग देखी एवं तारीफ भी की बच्चो के द्वारा अलग अलग तरह की पेंटिंग एवं ट्रफिक से संबंधित पेंटिंग बनाई गईं
बच्चों ने दिया आमजन को संदेश
प्रतियोगिता के बाद बच्चों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो भी बाइक चलते है उन्हें हमेशा हेलमेट पहनकर बाइक चलानी चाहिए एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए और तीन लोगों को बिठाकर बाइक नही चलानी चाहिए जिससे इंसान स्वयं अपनी जिंदगी की रक्षा कर सके।
एसपी ने की सभी बच्चों की तारीफ
प्रतियोगिता के दौरान आकर्षक चित्र प्रस्तुत करते हुए छोटे छोटे बच्चों की चित्रकला देखकर एसपी शिवपूरी ने सभी बच्चों की तारीफ की एवं बताया कि ये बच्चे देश का भबिष्य हैं अभी से ये इतना सतर्क है तो आगे जाकर ओर भी अच्छा करेंगे।
जिसमे उपस्थित एसपी राजेश हिंगड़कर, एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह, एसडीओपी सुरेश चंद्र दोहरे, आरआई भारत सिंह यादव, यातयात प्रभारी रणवीर सिंह यादव , सूबेदार नीतू अवस्थी, सूबेदार गायत्री इटोरिया मौदूज रहीं।




