नाबालिग बालक का अपहरण-shivpuri news

शिवपुरी। जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चिटौरा से 16 वर्षीय नाबालिग काे कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने इस मामले में फरियादी के पिता की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। फरियादी ने बताया कि उनका पुत्र 5 फरवरी को शाम 7 बजे से गायब है और तब से वह वापस नहीं लौटा है। उन्होंने अपने पुत्र की हर संभव जगह तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। उन्हें आशंका है कि कोई व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।