Press "Enter" to skip to content

बाइक दुर्घटनाओं में चार घायल-shivpuri news

शिवपुरी। जिले के भौंती व गोबरधन थाना क्षेत्र के तहत बाइक दुर्घटनाओं में चार बाइक सवार घायल हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। सिगराम पुत्र श्रीराम लोधी निवासी चिनोद थाना मायापुर ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर के समय जब वह किसी काम से जा रहा था तभी खोड़ पडोरा रोड पर सामने से आ रहे बाइक चालक उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह चोटिल हो गया। वहीं भरत पुत्र सुंदर गिरी निवासी बरखेड़ा ने बताया कि सिगराम ने लापरवाही से वाहन को चलाते हुए सामने से उसके वाहन में टक्कर मार दी जिससे वह गिर गया और चोटिल हो गया। दूसरी बाइक दुर्घटना गोबर्धन के ककरौआ बीच पुलिया मोहना पोहरी रोड पर घटित हुई जहां बाइक सवार गजेंद्र पुत्र मुनना आदिवासी निवासी ग्राम कन्हार थाना पहाडगढ़ की बाइक में महेंद्र कुशवाह निवासी ककरौआ ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर बैठे गजेंद्र व उसके साथ नरेंद्र बघेल नीचे गिर गए और चोटिल हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!