Press "Enter" to skip to content

समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए कृषकों के पंजीयन 23 तक-shivpuri news

शिवपुरी। रबी विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर गेहूं के उपार्जन हेतु कृषकों के पंजीयन किए जा रहे है। पंजीयन हेतु जिले में निर्धारित 28 पंजीयन केंद्रों पर सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक रविवार एवं शासकीय अवकाश छोड़कर सभी कार्य दिवसों में पंजीयन का कार्य किया जाएगा। जिसकी अंतिम तिथि 23 फरवरी रहेगी। सभी कृषकों से अपील है कि समय.सीमा में अपने पंजीयन निर्धारित केंद्रों पर जाकर कराए।
जिला आपूर्ति अधिकारी एनके शर्मा ने बताया कि आवेदन पत्र पंजीयन केंद्राें पर निःशुल्क उपलब्ध है। कृषकों को पंजीयन हेतु निर्धारित आवेदन पत्र के साथ आधार नम्बर, समग्र परिवार आईडी तथा मोबाइल नम्बरए राष्ट्रीयकृत अथवा शेड्यूल्ड बैंको में स्वयं का एकल खाता नंबर संयुक्त खाता मान्य नहीं, बैंक ब्रांच का नामए आईएफएससी कोड तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति, भूमि खाते.खसरा, ऋण पुस्तिका वनाधिकार पट्टे आदि के दस्तावेजी साक्ष्य की प्रति, भूमि स्वयं के नाम पर न होने पर भू.स्वामी के साथ निर्धारित प्रारूप में सिकमी बटाई अनुबंध की प्रति आवश्यक रूप से साथ में संलग्न करनी होगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!