-मां बेटी मेला एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न


शिवपुरी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बूढाडोगर में मां बेटी मेला एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी आशीष तिवारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में छात्राएं अब छात्रों की तुलना में बहुत आगे हैं। बेटियां दो परिवारों को जोड़ने का काम करती हैं इसलिए इन्हें शिक्षित होना बहुत जरूरी हैं।
जनपद अध्यक्ष मिथलेश यादव ने कहा कि बेटियों का आसमान से ऊंचा हौंसला होता हैं। शिक्षा के माध्यम से बेटियां ऊंचाईयां छू रहीं हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं। कार्यक्रम का प्रारंभ गणेश वंदना से छात्राओं के द्वारा किया गया। तत्पश्चात स्वागत गीत, आयो रे शुभ दिन आयो रे, देश भक्ति गीत ये वतन, मेरे वतन आवाद रहे, मध्य प्रदेश गायन के पश्चात मथुरा के राधा कृष्ण के मधुवन में भले कन्हैया किसी और से मिले….शानदार योगा की प्रस्तुति, पाठशाला के साथ-साथ मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें राजस्थानी नृत्य, देश भक्ति गीत एवं क्षेत्रीय भाषा के नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम आशीष तिवारी व अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष मिथलेश राजेश यादव ने कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि तहसीलदार मधुलिकासिंह तोमर एपीसी अनीता गुप्ता एवं मंचासीन अतिथि दुर्जनसिंह यादव एसआई रघुवीर सिंह धाकड़, एएसआई राजेन्द्र सिंह यादव वार्डन वंदना शर्मा, सहायक वार्डन कमला पटेरिया, विद्यालय की शिक्षिकाएं प्रिया व्यास, संध्या रघुवंशी, नीलू व्यास, पूजा चौबे, रश्मी शर्मा, आरती चौबे सहित काफी संख्या में बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रिया व्यास एवं आभार वंदना शर्मा द्वारा किया गया।






Be First to Comment