
सुनील रजक शिवपुरी। आज यातायात सफ्ताह के छठवें दिन पी जी कॉलेज शिवपुरी में एनएसयूआई द्वारा कार्यक्रम में कॉलेज स्टूडेंट्स को ट्रैफिक नियम बताए गए एवं साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारी दी गई जिसमें शिवपुरी एसपी राजेश हिंगणकर ने बच्चों को बताया कि हमेशा हेलमेट पहनकर बाइक चलाये एवं 3 लोगो को न बिठाये, गाड़ी स्पीड में न चलाये
ट्रूकॉलर को फ़ोन में डाउनलोड न करें
एसपी शिवपुरी राजेश हिंगणकर ने कार्यक्रम में बताया कि आने फ़ोन में ट्रूकॉलर डाउनलोड न करे क्योंकि जब आपके फोन पर कोई कॉल करता है तो उसकी जानकारी आपको मिल रही हैं ऐसे ही आपकी जानकारी भी आपने अपनी वहाँ दे दी हैं।
गाड़ी हमेशा कम स्पीड में चलाए
बच्चों से आग्रह किया गया कि हमेशा गाड़ी कम स्पीड में चलाए जिससे एक्सीडेंट की संभावना न हो
हमेशा टर्न लेने से पहले इंडिगेशन दे
जब भी बाइक चलाते समय आपको किसी मोड़ पर टर्न लेना हैं तो इंडिगेशन दे जैसे कि लेफ्ट टर्न लेना हैं तो लेफ्ट इंडिगेशन दे और राइट लेना हैं तो राइट इंडिगेशन दे।
बिना जानकरी बाले मिस्ड काल पर फ़ोन न लगाएं
अगर आपके पास कोई बिना जानपहचान बाले का मिस्ड कॉल आता है तो उस नंबर पर फ़ोन न लगाएं क्योंकि अगर उस नंबर से कोई भी क्राइम होगा तो आपकी डिटेल आ जायेगी जिससे आप मुसीबत में पड़ सकते हो।
कभी भी ओटीपी की जानकारी या एकाउंट की जानकारी किसी को न दे
किसी का कॉल आने पर उसे अपनी ओटीपी एवं एकाउंट की जानकारी न दे जिससे आप ऑनलाइन ठगी से बाख सकते हो
सिग्नल का भी पालन करें
शहर के गुरुद्वारे चौराहे पर सिग्नल लगे हुए हैं उसका पालन भी आजकल कोई नही करता सब रेड सिग्नल में घुसे चले जाते है अब ऐसा करने बालों पर कार्यवाही की जाएगी
शहर में बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर ऑटो बालों के लिए लगेंगे प्रीपेड बूथ
शहर में ऑटो के किराए से परेशान यात्रियों के लिए शहर में बसस्टेंड एवं रेलवे स्टेशन पर प्रीपेड बूथ लगाए जाएंगे जिससे कोई भी यात्री जिसको यात्रा करना हैं वो पहले प्रीपेड बूथ पर जाकर टिकट लेगा उसके बाद ऑटो सवारी को जहाँ जाना है छोड़कर आकर अपना किराया प्रीपेड बूथ पर आकर लेगा किराया भी निर्धारित किया जाएगा
शहर के बीचोंबीच से निकलेगी फोरलेन हर चौराहे पर लगेंगे सिगनल
शहर में जब फोरलेन कम्पलीट हो जाएगी उसके बाद ग्वालियर बायपास चौराहे, माधव चौक,गुरुद्वारा,गुना नाका पर रेड सिग्नल लगाए जाएंगे
कार्यक्रम में एसपी शिवपुरी राजेश हिंगणकर , एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह कवर , यातयात प्रभारी रणवीर सिंह यादव , सूबेदार नीतू अवस्थी , युबा नेता सत्यम नायक उपस्थित रहें






Be First to Comment