Press "Enter" to skip to content

धोखाधड़ी के आरोप में फरार 5 अपराधियों पर इनाम घोषित | Shivpuri news

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा धोखाधड़ी के अपराध में फरार 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु किया इनाम घोषित

शिवपुरी। दिनांक 08.02.2019 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर द्वारा धोकाधड़ी के अलग-अलग अपराध में फरार चल रहे 05 आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ईनाम घोषित कर दिया है जो कोई भी व्यक्ति उक्त फरार आरोपियों को बंदी बनाने या बंदी बनवाने या उसके द्वारा बंदीकरण की शक्ति का विरोध किए जाने पर विधि संगत आवश्यक बल प्रयोग कर बंदी बनवाएगा या बंदी बनवाने में पुलिस की मदद करेगा उसको घोषित राशि के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा ।

अपराध क्रमांक 349/18 धारा 419,420,467,468,471 भादवि एवं अपराध क्रमांक 35/19 धारा 419,420,467,468,471,120 बी, भादवि में फरार 3 आरोपियों हरतूम सिंह पुत्र गजराज सिंह यादव निवासी ग्राम रतवाश थाना वामोरकलाॅ, बालेन्दु पुत्र रामसिंह यादव निवासी ग्राम बदला थाना बमोरकला, मनमोहन पुत्र रमेश प्रसाद शर्मा निवासी ग्राम भडसूला थाना बामोरकला एवं अपराध क्रमांक 349/18 धारा 419,420,467,468,471 भादवि में फरार 2 आरोपियों इंन्द्रपाल पुत्र बृगभान सिंह यादव निवासी ग्राम खिरिया थाना बामोरकला,जगदीश पुत्र रामसिंह यादव निवासी ग्राम बदला थाना बामोरकला पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा फरार चल रहे उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 08.02.19 को 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!