शिवपुरी। स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जन जन जागरूकता पैदा करने एवं अपने आसपास के वातावरण को खुशनुमा बनाने का संदेश देने के लिए आज जिला न्यायालय परिसर में सभी जजों और वकीलों ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया, जिसके तहत सभी ने झाड़ू लगाई, कचरा साफ किया, यहां तक कि पंखों, दीवारों, छतों और कोनों तक को साफ करने का हेतु श्रमदान किया।
उक्त जानकारी देते हुये एडवोकेट अजय गौतम ने बताया,उल्लेखनीय है कि नए साल में शहर में “स्वस्थ शिवपुरी- स्वस्थ शिवपुरी” मिशन चलाया जा रहा है, वहीं शिवपुरी जिले के न्यायाधीशों, वकीलों और कर्मचारियों ने भी हर शनिवार को कोर्ट परिसर में स्वच्छता अभियान में वास्तविक श्रमदान कर ऐतिहासिक मिसाल पेश की है। आज भी उत्साह के साथ सभी ने श्रमदान कर साफ-सफाई की। जिससे स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का वातावरण बना है। आगामी दिनों में इसे और अधिक बल दिया जाएगा आज किए गए श्रमदान के अवसर पर जिला न्यायालय की माननीय जिला न्यायाधीश श्री ऋतुराज बसंत कुमार, अपर सत्र न्यायाधीश एस बी शर्मा, एडीजे संतोष कुमार गुप्ता, विशेष अपर सत्र न्यायाधीश श्री वर्मा, एडीजे श्री मिश्रा, एडीजे सिद्धी मिश्रा, सीजेएम शैलेष भदकारिया, जेएमएफसी कामिनी प्रजापति, जेएमएफसी शैलजा गुप्ता, जेएमएफसी अभिषेक सक्सेना, जेएमएफसी स्वाति राहोरा, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष स्वरूप नारायण भान, एडवोकेट अजय गौतम, कोषाध्यक्ष भारत ओझा, गोपाल व्यास, प्रदीप भाटी सहित कई जजेज, वकील और कर्मचारियों ने श्रमदान किया।




