िशवपुरी। शिवपुरी सहित गुना क्षेत्र के जाने-माने बीड़ी व्यवसायी गट्टू लाल जैन का शनिवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने गुना में अंतिम सांस ली। जैसे ही उनके निधन की खबर शिवपुरी आई, शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। नगर के व्यवसायी जगत में खासे लोकप्रिय जैन के निधन का समाचार जैसे ही मिला लोगों ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। उनके पुत्र विजय जैन और नाती मृदुल जैन ने बताया 10 फरवरी की सुबह 11 बजे गुना में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।



