शिवपुरी। क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को देखते हुए प्रशासन को शिविर लगाने के लिए निर्देश बैठक में दिए थे। जिस पर जनसमस्या निवारण शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। सांसद प्रतिनिधि हरवीरसिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद सिंधिया के निर्देशानुसार लगाए जा रहे जनसमस्या निवारण शिविरों में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी भागीदारी करें और लोगों की समस्याओं को सुने और उनका निराकरण करवाएं। इसी तारतम्य में 12 फरवरी मंगलवार को दोपहर 2 से 4 बजे तक खतौरा, बामौरकला तथा नीलगर चौराहा शिवपुरी में जनसमस्या निवारण शिविर आपकी सरकार आपके द्वार लगाया जाएगा। 16 फरवरी शनिवार को कोलारस ब्लॉक के खरई, भौंती तथा शिवपुरी ब्लॉक के सुरवाया दोपहर 11 से 1 बजे तक, 20 फरवरी बुधवार को खोड़, रन्नौद तथा मायापुर में 11 से 1 बजे तक, 23 फरवरी, 26 फरवरी, 2 मार्च तथा 5 मार्च को भी ब्लॉक और उप ब्लॉक मुख्यालय पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आम जनता की समस्याओं का स्थल पर निराकरण होगा। शिविर में जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद होकर जनता की मदद करेंगे।
जनसमस्या निवारण शिविर में भागीदारी करें कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता-shivpuri news
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News





Be First to Comment