आर्टिका ने कार में मारी टक्कर, एक घायल- SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत ग्वालियर वाइपास चौराहा पर शनिवार को एक कार में आर्टिका के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में कार में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जयपाल पुत्र जगदीशसिंह सिकरवार ने बताया कि वह अपनी कार से ग्वालियर से शिवपुरी आ रहा था। कार में उसके साथ पिता जगदीशसिंह सिकरवार बैठे हुए थे। जब वह ग्वालियर वायपास चौराहा पहुंचा तो सोन-चिरैया होटल की तरफ से आ रही आर्टिका कार के चालक ने तेजी व लापरवाही से कार चलाकर मेरी कार में टक्कर मार दीं टक्कर लगने से कार में बैठे पिता जगदीशसिंह के माथे, कंधे, गर्दन एवं पीठ में मूंदी चोटे आईं।