
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत एक कार के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाकर शगुन वाटिका के सामने कमलागंज एबी रोड पर खड़े ऑटो में टक्कर मार दी। घटना में ऑटो पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस को शिकायत में ऑटो मालिक फिरोज पुत्र रफीक खान निवासी देहात थाना के पास पुरानी शिवपुरी ने बताया कि घटना के बाद कार सवार भाग गया लेकिन नंबर देख लिया जिस पर थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment