शिवपुरी। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान सेंटर्स पर अब छात्रों को क्वेश्चन पेपर की हार्ड कॉपी ही उपलब्ध कराएगा। साथ ही प्रैक्टिकल के मार्क्स को उसी दिन ऑनलाइन भेजा जा रहा है। जिससे कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट समय पर आने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा के नियमों में बदलाव किए हैं, वहीं कुछ नए नियम भी लागू किए हैं। इसको लेकर सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड के सिटी को.आर्डिनेटर विनय झालानी ने बताया कि पहले परीक्षा केंद्रों पर स्क्रिप्टेड क्वेश्चन पेपर भेजने की तैयारी की जा रही थी। सीबीएसई ने पेपर लीक के मामले को देखते हुए यह फैसला लिया था। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों की हार्ड कॉपी भेजने के बजाय उन्हें ई.लिंक और सीडी के जरिए भेजा जाएगा। यह भी तय किया गया था कि प्रश्न पत्रों का प्रिंट परीक्षा सेंटरों पर ही निकाला जाएगा।
इन स्कूलों को बनाया गया है परीक्षा केंद्र
शहर में केंद्रीय विद्यालय और हैप्पीडेज स्कूल दो ही ऐसे केंद्र है जहां पर सीबीएसई के कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी। पिछले बार भी यही 2 केंद्र थे और इस बार भी इन्ही केंद्रों को परीक्षा के लिए चिन्हित किया गया है।






Be First to Comment