
शिवपुरी। अभी अभी खबर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत कत्थामील ग्वालियर बायपास से आ रही है। जहाँ कार और कमांडर में आमने सामने की भिड़त हो गई है हालांकि घटना में किसी को गंभीर विषय की बात नही है।
जानकारी के अनुसार एक्ससेन्ट कार नंबर MP07CF7104 ग्वालियर तरफ से शिवपुरी आ रहा थी एवं कमांडर नंबर MP08 D 6426 शिवपुरी से ग्वालियर तरफ जा रही थी तभी कत्थामील ग्वालियर रोड पर अचानक दोनो की आमने सामने की भिड़त हो गई । घटना की जानकारी डायल 100 को दी गई। डायल 100 ने मौके पर पहुँचकर घायलो को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा एवं ट्रफिक क्लियर कराया।डायल 100 में पायलट शशांक उपाध्याय आरक्षक धर्मेंद्र कौरव थे।







Be First to Comment