
शिवपुरी पुलिस ने 321 क्वार्टर अवैध शराब और एक मोटरसायकल के साथ 1 आरोपी को दबोचा
शिवपुरी। दिनांक 10.02.19 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में पुलिस थाना तेंदुआ द्वारा अवैध शराब रखने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए 321 क्वार्टर अवैध शराब और एक मोटरसायकल जप्त की गई।
दिनांक 10.02.19 को थाना प्रभारी तेंदुआ उनि विकास यादव को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दीघोदी कार्य रिझारी मोड़ रोड तरफ एक व्यक्ति अपनी मोटरसायकल पर अवैध शराब बेचने के लिए लेकर जा रहे हैं मुखबिर सूचना पर से थाना प्रभारी तेंदुआ द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर उनके मार्गदर्शन में एक पुलिस टीम बनाकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर रवाना की पुलिस टीम द्वारा एक मोटरसाकल का पीछा कर एक आरोपी को पकड़ा नाम पता पूछने पर उसनेे अपना नाम भूरा पुत्र श्री लाल धाकड़ उम्र 28 साल निवासी कोटरी का होना बताया ,जिसके कब्जे से 6 पेटियां जिसमें 321 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कीमत 22260 रूपये एवं एक मोटरसायकल टीवीएस स्टार सिटी क्रमांक एम.पी.33 एम.एल. 7336 कीमत लगभग 20000 रू की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रं 14/19 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी तेंदुआ उनि विकास यादव, प्रआर. राकेश सेंगर, आर. राजपाल और लोकेंद्र की सराहनीय भूमिका रही |






Be First to Comment