Press "Enter" to skip to content

प्रजापति समाज का 7वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 12 मई को | Shivpuri news

बिन माँ.बाप वाले जोड़ो के होंगे नि:शुल्क विवाह
शिवपुरी-अखिल भारतीय प्रजापति महासभा एवं प्रजापति समाज के संयुक्त तत्वाधान एक बार फिर से पुन:07वाँ आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन आगामी 12 मई को स्थान ग्राम रातोर में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए गत दिवस प्रजापति समाज की बैठक हुई जिसमे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरज्ञान प्रजापति की अध्यक्षता में समाज ने सर्वानुमति से निर्णय लिया कि 12 मई को पुन: विवाह सम्मेलन का योजन किया जाए ताकि समाज का हर तबका फिजूलखर्ची को रोकते हुए इस सम्मेलन में शामिल होकर समाज संगठन की शक्ति को प्रदर्शित करे। इस दौरान समाज को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरज्ञान प्रजापति ने कहा कि आज के समय की मांग है कि सामूहिक विवाह सम्मेलन अधिक से अधिक हो ताकि समाज फिजूलखर्ची से बच सके और हम सामाजिक रूप से संगठित होए समाज मे सभी एक समान है और सभी की समान पारदर्शीता को देखते हुए प्रजापति समाज विवाह सम्मेलन करता है ताकि हरेक समाज बंधु इस आयोजन अपना योगदान दे और सभी मिलकर अपने विवाह योग्य वर वधु के विवाह इस सम्मेलन में सम्पन्न कराए। बैठक में प्रजापति समाज के इस विवाह सम्मेलन की घोषणा पर सभी ने सहमति देते हुए एक ओर निर्णय लिया कि इस विवाह सम्मेलन में वह जोड़ो जिनके माता पिता इस दुनिया मे नही ऐसे बिन माँ बाप के बच्चों के नि:शुल्क विवाह संपन्न कराए जाएंगे। विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए नवीन विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष मांगी लाल प्रजापति, उपाध्यक्ष ज्ञानी प्रजापति, कोषाध्यक्ष सुरेश प्रजापति होंगे, सह सचिव हेम सिंह व इन सब के साथ सहायक जिलाध्यक्ष सूरज प्रजापति होंगे। इस विवाह सम्मेलन की बैठक में प्रजापति समाज के अर्जुन, धरमु, पुरूषोत्तम, लखन, रामवीर, हरचरण,कोमलिया, धर्मेंद्र,कुंदन, श्रीचरण, नरेंद्र, कल्याण आदि सहित अन्य प्रजापति समाज के सैंक?ो लोग मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!