अवैध लकड़ी का परिवहन करते तीन बैलगाड़ी पकड़ी-shivpuri news

शिवपुरी। पोहरी के रिछाई मोड़ पर वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ियों का परिवहन करते तीन बैलगाड़ी को पकड़ा है जिन पर वन विभाग ने वन अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर लिया है। उक्त कार्रवाई रात्रि के समय पोहरी वन परिक्षेत्र अधिकारी केपीएस धाकड़ और उनकी टीम द्वारा की गई जिन्हें जंगल से अवैध लकड़ियां ले जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी जिस पर उन्होंने टीम बनाकर मौके पर दबिश दी जहां उन्हें तीन बैलगाड़ियों में लकड़ियां भरी हुई मिली।