कलेक्टर अनुग्रहा पी ने रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
शिवपुरी। जय किसान फसल ऋण माफी योजना का ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा भेजे गए प्रचार रथों द्वारा जिले के सभी 8 विकासखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में रथों में एलईडी एवं प्रचार सामग्री के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर अनुग्रहा पी ने जिलाधीश कार्यालय शिवपुरी के प्रांगण में सोमवार को प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों के फसल कर्ज माफी का सबसे बड़ा बचन निभाया है। इसके लिए जय किसान फसल ऋण माफी योजना शुरू की है। जिसके तहत 31 मार्च 2018 तक किसान के 2 लाख रुपए तक के फसल ऋण माफ होंगे। इस योजना के तहत प्रदेश में लगभग 55 लाख पात्र किसानों का 50 हजार करोड़ रुपए का फसल ऋण माफ होगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस सेवादल शिवपुरी के अध्यक्ष अनिल शर्मा, मंडी अध्यक्ष रन्नौद जयकिशन केवट, मुकेश जैन सहित जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।






Be First to Comment