िशवपुरी। देहात थाना पुलिस ने बिजली कंपनी का दो दिन पूर्व चोरी हुआ ढाई क्विंटल तार सोमवार को बरामद कर लिया है। मैजिक गाड़ी से तार को बेचने के लिए झांसी ले जाते समय पुलिस ने पकड़ा है। गाउ1ी चालक युवक सहित इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
यह तार 8-9 फरवरी की दरम्यानी रात बूल हाउस क्षेत्र में इंटर कनेक्शन लाइन से चोरी किया गया था। जानकारी के मुताबिक फरियादी सहायक यंत्री जेएम श्रीवासतव ने 10 फरवरी को देहात थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि 8-9 फरवरी की दरम्यानी रात 11 से 4 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने इंटर कनेक्शन लाइन का तार चोरी कर लिया है।
पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी। सोमवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि चोरी का तार बेचने के लिए मैजिक गाड़ी से णंसी की तरफ ले जा रहे हैं। पुलिस ने बाजा घर के पास गाड़ी रोककर तलाशी ली जिसमें 11 केवी व 33 केवी लाइन का 3 किमी लंबाई का ढाई क्विंटल तार रखा हुआ था।
पूछताछ में युवक सतीश पुत्र शंभुदयाल नामदेव निवासी खेड़ापति कॉलोनी ने चोरी स्वीकार ली। युवक ने चोरी का तार ठिकाने लगाने में इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी का नाम बताया। पुलिस ने सतीश नामदेव सहित जितेंद्र उर्फ टोनी माटा पुत्र सुंदरलल माटा निवासी खंउेलवाल फैक्ट्री के पीछे फतेहपुर के खिलाफ केस दज्र कर लिया है। साथ ही मैजिक वाहन जिसमें तार ले जाया जा रहा था उसे भी जब्त कर लिया है।






Be First to Comment