Press "Enter" to skip to content

जुआ खेलते हुए 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार | Shivpuri news

शिवपुरी पुलिस द्वारा सट्टा खेलते हुए अलग-अलग 03 स्थानों से 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में जुआ व सट्टा के तहत चलाए जा रहे, अभियान के तहत जिले के थाना कोलारस,पोहरी,फिजिकल द्वारा सट्टा के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 3 प्रकरणों में 06 लोगों को गिरफ्तार किया गया ।

दिनांक 11.02.19 को थाना प्रभारी कोलारस निरी. सुरेन्द्र सिंह सिकरवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम लुकवासा में एक व्यक्ति लोगों को प्रलोभन देकर सट्टा खिलवा रहा हैं सूूचना पर थाना प्रभारी कोलारस के नेत्रत्व में पुलिस टीम उनि. सुनील राजपूत,सउनि जितेन्द्र यादव,प्रआर नवल कुशवाह,संतोष भदौरिया, आर नरेश, ध्रुव, दिलीप, बलवीर एवं म.आर. कीर्ति द्वारा मुखबिर के बताए स्थान ग्राम लुकवासा में दबिश देकर आरोपी को दबोचा गया नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अशोक पुत्र विश्ववीर रघुवंशी उम्र 36 साल निवासी लुकवासा का होना बताया, जिसके कब्जे से 4700 रू की नगदी व एक सट्टा सामग्री जप्त कर आरोपी के विरूद्ध ध्रुतकीड़ा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

इसी क्रम में थाना पोहरी द्वारा मुखबिर सूचना पर आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र रामगोविंद उर्फ गुड्डू कुशवाह उम्र 27 साल निवासी भैरो बाबा मंदिर के पास पोहरी को प्रलोभन देकर सट्टा खिलवाते हुए पकड़कर उसके कब्जे से 2050 रू एवं सट्टा सामग्री जप्त कर आरोपी के विरूद्ध ध्रुतकीड़ा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

इसी क्रम में थाना फिजिकल द्वारा मुखबिर सूचना पर आरोपी बृजमोहन पुत्र खरगाराम बाथम उम्र 30 साल निवासी ढीमर मोहल्ला,आकाश पुत्र गंगाराम बाथम उम्र 18 साल निवासी गौशाला,अंकित पुत्र मदनलाल रजक उम्र 22 साल निवासी पुरानी कलारी के पास कमलागंज शिवपुरी,सदाशिव पुत्र गोपालराव मलिक उम्र 52 साल निवासी सोजीराम का बाड़ा निवासी कमलागंज शिवपुरी को प्रलोभन देकर सट्टा खिलवाते हुए पकड़कर सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!