Press "Enter" to skip to content

इनाम-: चोरी के अपराधों में फरार आरोपियों पर एसपी ने किया इनाम घोषित | Shivpuri news

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा चोरी के अपराधों में लम्बे समय से फरार अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु इनाम किया घोषित
शिवपुरी। दिनांक 11.02.2019 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर द्वारा चोरी के अपराध में फरार चल रहे अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ईनाम घोषित कर दिया है जो कोई भी व्यक्ति उक्त फरार आरोपियों को बंदी बनाने या बंदी बनवाने या उसके द्वारा बंदीकरण की शक्ति का विरोध किए जाने पर विधि संगत आवश्यक बल प्रयोग कर बंदी बनवाएगा या बंदी बनवाने में पुलिस की मदद करेगा उसको घोषित राशि के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा ।
दिनाँक 03.01.19 को फरियादी भवानीशंकर पुत्र बाबूलाल धानुक उम्र 39 साल निवासी ग्राम मालबर्वे थाना पोहरी का एक फार्मट्रक ट्रेक्टर नीले रंग का एमपी 33 एबी 3842 कुल कीमत 90000 रू का किसी अज्ञात चोंरांे द्वारा चोरी करने के संबंध में सूचना दी जिस पर से थाना पोहरी में अपराध क्रमांक 02/19 धारा 379 भादवि का अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध कायम किया गया दिनांक 11.02.19 को  उक्त अपराध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा फरार चल रहे अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु  5000 रुपये का ईनाम घोषित किया है ।
दिनाँक 31.01.19 को फरियादी नवजोत सिंह पुत्र बल्देव सिंह जाट दम्र 29 साल निवासी झिरी थाना पोहरी का एक आयशर ट्रेक्टर सिल्वर कलर का आर.जे. 13 आर.सी. 1768 कुल कीमत 190000 रू का किसी अज्ञात चोंरांे द्वारा चोरी करने के संबंध में सूचना दी जिस पर से थाना पोहरी में अपराध क्रमांक 28/19 धारा 480,380 भादवि का अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध कायम किया गया दिनांक  11.02.19 को  उक्त अपराध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा फरार चल रहे अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु  5000 रुपये का ईनाम घोषित किया है ।
दिनाँक 31.12.18 को फरियादी नरेश पुत्र जगदीश सिंह धाकड़ उम्र 35 साल निवासी झलवासा थाना बैराड़ जिला शिवपुरी का एक स्वराज कम्पनी का ट्रेक्टर नीले सफेद रंग का एमपी 33 बीए 5456 कुल कीमत 250000 रू का किसी अज्ञात चोंरांे द्वारा चोरी करने के संबंध में सूचना दी जिस पर से थाना बैराड़ में अपराध क्रमांक 01/19 धारा 379 भादवि का अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध कायम किया गया ,दिनांक 11.02.19 को  उक्त अपराध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा फरार चल रहे अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु  5000 रुपये का ईनाम घोषित किया है ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!