शिवपुरी ब्यूरो। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल का 6 वां राष्ट्रीय महाअधिवेशन 13 एवं 14 फरवरी को अजमेर में आयोजित किया जा रहा है ।जिला कांग्रेस सेवादल शिवपुरी के अध्यक्ष अनिल उत्साही ने जानकारी देते हुये बताया कि इस महाअधिवेश्न में शिवपुरी से 150 की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेने के लिये अजमेर पंहुच रहेू है । इस अधिवेशन में कांग्रेस सेवादल की महिला विंग एवं यूथ विंग के कार्यकर्ता भी पंहुचेंगे ।
श्री उत्साही ने बताया कि सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य 2019 के लोकसभा आमचुनाव में एनडीए की सरकार को उखाड़ फेकना है । इस महाअधिवेशन में 2 दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जायेगी जिसमें केन्द्र सरकार की विफलता, केन्द्र सरकार की ओर से किये गये झूठे वादे तथा कांग्रेस की ओर से भारत को सुदृढ़ बनाने के लिये मजबूत योजनाएं प्रस्तुत की जायेगी । सम्मेलन में मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता विभिन्न जिलो से अजमेर के लिये रवाना हो रहे है । इस अधिवेशन को अ.भा.कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सम्बोधित करेंगें।





Be First to Comment