
टीका कारण अभियान से लाखों बच्चे हुए लाभान्वित: कुलश्रेष्ठ
शिवपुरी ब्यूरो। डॉ. संजय ऋषिश्वर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में कल 12 फरवरी को पुरानी शिवपुरी स्थित विद्यालय लिटिल एंजिल हायर सेकेण्ड्ररी स्कूल में रूबैला खसरा अभियान आयोजित किया गया। जिसमें बोलते हुए डीएसओ डॉ. एनएस चौहान ने बताया कि मीजल्स रूबैला एक जान लेवा बीमारी हैं जो बाइरस द्वारा फैलता है मीजल्स के द्वारा बच्चों में विकलांगता अंधापन असमय मृत्यु हो जाती है इसीक्रम में महिला डॉ. निदाखान ने बताया यह रोग छींकने, खांसने से फैलता है इसके लक्षण चहरे पर लाल चिकत्ते आना खासी नाक बहना एवं जन्मजात विक्रतियां आ जाती हैं एमआईएस केके शर्मा सीमाबंसल, पप्पी खन्ना ने विद्यालय परिवार के अलावा क्षेत्रीय बच्चों का टीका करण करवाया। इस अवसर पर संस्था संचालन रवि कुलश्रेष्ठ जी ने बोलते हुए म.प्र. सरकार के मुखिया कमलनाथ एवं स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट का इस उत्तम अभियान के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की पहल से प्रदेश के लाखों बच्चे लाभान्वित होंगे तथा भविष्य में होने वाले तमाम रोगों से सुरक्षित रहेंगे। हम इस उत्तम कृत के लिए सरकार का धन्यवाद दिया। विद्यालय परिवार की ओर से पूनम कुलश्रेष्ट, ममता शर्मा, अर्चना मांझी, अनिल जारोलिया, प्रीति सेन, फराह खांन, सहिबाल खांन, फिजा खांन, नैनसी खेमरिया, प्रियंका बाजपेयी, भरत रजक, सुरेन्द्र लोधी, रोहित कुलश्रेष्ठ, काजल भारती ने सहयोग प्रदान किया।






Be First to Comment