Press "Enter" to skip to content

िफजीकल पुलिस की सटोरियों पर कार्रवाई, दो को धरा-shivpuri news

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत पुलिस ने सटोरियों पर कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पकड़े गए सटोरियों के पास से सट्टा पर्ची व अन्य सामान पुलिस ने वरामद किया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
पुलिस को सूचना मिली कि पुरानी कलारी के पास कमलागंज के पास दो सटोरिए सट्टा लगा रहे हैं। सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए गए स्थान पर पहुंची और वह खड़े दो युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर युवकों के पास सट्टा की पर्ची 1500 रुपए नकद मिले। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपित राजू उर्फ सूर्यप्रकाश शर्मा पुत्र हरिशंकर शर्मा निवासी कटरा मोहल्ला पुरानी शिवपुरी राजेश पुत्र रामरतन शर्मा निवासी विष्णु मंदिर के पीछे शिवपुरी लोगों को 1 रुपए के 90 रुपए का लालच देकर सट्टा पर्ची काट रहे थे। तभी पुलिस को सूचना मिली और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर सट्टा अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!