शिवपुरी। दिनारा पुलिस ने जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों के पास से ताश की गड्डी व नकदी जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ग्राम छितीपुर में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। जिस पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची और जुआरियों की घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पकड़े गए जुआरियों ने अपने नाम हुकुमसिंह पुत्र रघुवीर लोधी, खेतसिंह पुत्र रट्टी लोधी, चिरोजीलाल उर्फ चिन्ना पुत्र सीताराम लोधी, जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र महेश लोधी, वीरपाल पुत्र राकेश लोधी निवासी ग्राम छितीपुर हैं। तलाशी लेने पर जुआरियों के पास से ताश की गड्डी व 610 रुपए नकद जब्त किए।






Be First to Comment