जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत-shivpuri news

शिवपुरी। सुरवाया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम भगौरा में एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। प्रकाश पुत्र लट्टू राम जाटव निवासी भगौरा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने से लट्टू की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया, कारण अज्ञात है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।