63 हजार के मूंगफली दाने चुरा ले गए चोर-karera news

करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के तहत एक मूंगफली दाना मील में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर यहां से मूंगफली दानों से भरे हजारों रुपए कीमत के कट्टे चुराकर ले गए। मील मालिक ने चोरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जहां पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 
कमलेश पुत्र मांगीलाल जैन निवासी सिटी सेंटर करैरा ने बताया कि उनका मूंगफली दाना मील शिवपुरी फोर लाइन करैरा पर है। मील में मूंगफली के दानें निकाले जाते हैं और उनको बोरियों में भरा जाता है। बीते रोज काम खत्म कर वह मील बंद कर घर आ गए। अगले दिन सुबह जब वह मील पहुंचे तो देखा कि मंूगफली दानों से भरे लगभग 28 कट्टे गायब थे। जिस पर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। कमलेश ने बताया कि चोरे गए मूंगफली दानों की कीमत लगभग 63 हजार रुपए थी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें