शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत नया रेल्वे स्टेशन रोड नयू पुलिस लाइन के पास हो रही शादी में जाना युवक को महंगा पड़ गया। चोरों ने यहां से बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने बाइक मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
नवल किशोर पुत्र भाीरथ राठौर निवासी मोहन नगर विष्णु मंदिर के पीछे शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 8 पुरवरी को वह नया रेल्वे स्टेशन रोड न्यू पुलिस लाइन के पास एक शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। उसने बाइक को ताला लगाकर बाहर खड़ा कर दिया। जब वह शादी से वापस घर जाने के लिए निकला और बाइक को उठाया तो देखा कि बाइक गायब है। जिस पर आसपास पूछताद की गई लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment