युवक पर चढ़ा हवस का नशा, पड़ोस में रहने वाली किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास-SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने किशोरी के साथ बुरी नियत से छेड़छाड़ कर दी। वह तो गनीमत रही कि सही समय पर उसकी मां आ गई जिससे किशोरी बच गई। मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ पोस्को एक्ट सहित विभिन्न धााराओं में केस दर्ज कर लिया है। 
दुबे नर्सरी के पास लालमाटी पर रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि सोमवार को रात के 9 बजे के करीब वह वह अपने घर का गेट लगाने के लिए बाहर गई तो उसके पड़ोस में रहने वाला संजय रावत आया और उसका हाथ पकड़कर जबरदस्ती अपने धर की ओर ले जाने लगा। किशोरी के चिल्लाने पर उसकी मां आ गई। मां के आने पर आरोपित युवक ने किशोरी की मारपीट कर दी और कहा कि यह बात किसी को बताई तो उसे जान से मार देगा और भाग गया। घटना के बाद किशोरी थाने गई और शिकायत दर्ज करवाई।