Press "Enter" to skip to content

बोलता फोटो -: नवाब साहब रोड पर सीबर का घोटाला आया सामने | Shivpuri news

लो जी बीच रोड पर गायब हुआ सीबर का ढक्कन,रह गया केबल सरिया


सड़क के बीचों बीच होने की वजह से हो रहे हादसे


एक दिन में दो हो चुके एक्सीडेंट




सुनील रजक शिवपुरी। खबर जिले के सिटी सेंटर स्थित नवाब साहब रोड से आ रही है। जहाँ सीबर का एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुनकर ओर देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। नई नवेली सड़क जो कि बड़ी मुस्कक्तो के बाद सड़क के रूप में आई है एवं बनाई गई हैं। उसमे सीबर के ढक्कन का पूरा सीमेंट नीचे सीबर में चला गया ढक्कन में केबल सरिया रह गया है। माने तो सीबर प्रोजेक्ट ने शहर की जनता में दहसत मचा रखी है। पहले ही जनता सीबर के काम मे जो लेतलाली हो रही है उससे नाराज है ,जैसे तैसे करके सीबर का काम कई जहग काम पूरा भी हो गया पर सड़को के बनने के बाद भी जनता को सड़को की धूल से निजात नही मिली।

फिर से शुरू हुआ सीबर प्रोजेक्ट शहर के मुख्य चौराहे पर

बीते रोज शहर की जनता को थोड़ी बहुत धूल से निजात मिली इसके उपरांत फिर से शहर के मुख्य चौराहे पर सीबर प्रोजेक्ट का काम शुरू हो गया है। सीबर प्रोजेक्ट हो रहा है पर जनता को ध्यान में रखकर नही किया जा रहा हैं। काम चलने के साथ साथ धूल की परेशानी से जनता गुजर रही हैं। काम चलने के साथ साथ पानी का छिड़काव न होने के कारण धूल से आने जाने बाले राहगीरों को परेशानी का सामने करना पड़ रहा हैं। कुछ लोग तो उस रास्ते से निकलना भी पसंद नही करते धूल की वजह से उनको अपना रास्ता बदलना पड़ रहा है।

नालियों में अभी तक नही डाले गए उपर के ढक्कन

शहर में सीबर के बाद जो सड़के कम्पलीट हो चुकी है उनके आसपास जो नालियां बनाई गई है उन नालियों को अभी तक ढका नही गया है जिससे आये दिन हादसे होते रहते हैं।

नगरपालिका अध्यक्ष को जब मीडिया ने इस बात की जानकारी दी तो उन्होने पहले तो कहा कि मैं दिखवाता हूँ। लेकिन इसकी जानकारी के बारे में पूछा तो अध्यक्ष बोलें की ये हमारा काम नही हैं। पीएचई का काम है पर में दिखवाता हूँ

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!