शिवपुरी। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था द्वारा एलूमनी बैठक 14 फरवरी को सुबह 11 बजे आईटीआई प्रशिक्षण संस्था झांसी रोड शिवपुरी में आयोजित की जाएगी। बैठक में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शिवपुरी से उत्तीर्ण भूतपूर्व प्रशिक्षणार्थी उपस्थित होंगे। इच्छुक प्रशिक्षणार्थी पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीयन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शिवपुरी में कार्यालयीन समय में संपर्क करें।



