शिवपुरी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कोलारस आशीष तिवारी ने पानी में डूबकर मृत्यु होने के तीन प्रकरणों में मृतकों के परिजनों 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोलारस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील कोलारस के ग्राम राजापुरा निवासी मृतिका सोनम पुत्री राजू कुशवाह की गुंजारी नदी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर निकटतम वारिस पिता राजू पुत्र रामजीलाल कुशवाह को 4 लाख रुपए, तहसील बदरवास ग्राम मगरौरा निवासी मृतक कोकसिंह पुत्र हरनामसिंह यादव की मगरौरा के नाले में डूबने से मृत्यु हो जाने पर निकटतम वारिस पत्नि मायाबाई को 4 लाख रुपए एवं तहसील बदरवास ग्राम खिरिया निवासी मृतक दिमानसिंह पुत्र समरथसिंह काछी की कुएं में डूबने से मृत्यु होने पर निकटतम वारिस दोनों पुत्र गिरधारी एवं पर्वतसिंह को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।



