
*पुलिस द्वारा जुआ व सट्टा खेलते हुए आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को दबोचा*
शिवपुरी। दिनांक 13.02.19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में थाना सिरसौद और थाना फिजिकल द्वारा 7 लोगों जुआ व सट्टा खेलते हुए दबोचकर उनके विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।
थाना प्रभारी सिरसौद उनि. विनीत तिवारी को मुखबिर सूचना पर आकुर्सी तिराहा पोेहरी शिवपुरी रोड़ से जुआ खेल रहे व्यक्तियों को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी जालिम पुत्र भौंदू कुशवाह उम्र 42साल,लल्लू उर्फ अजब सिंह पुत्र भौंदू कुशवाह उम्र 35 साल,मिथुन पुत्र लखनलाल कोरी उम्र 22 साल निवासीगण छार,दुर्गसिंह पुत्र हंसराज यादव उम्र 32 साल निवासी ठर्री को दबोचाकर उनके कब्जे से 1280 रू की नगदी एवं एक ताश की गड्डी जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में थाना प्रभारी फिजिकल निरी. अनीता मिश्रा द्वारा मुखबिर सूचना पर घोसीपुरा शिवपुरी से सट्टा खिलवाने वाले व्यक्तियों को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी महेन्द्र उर्फ राजाबाबू पुत्र लोहरेराम कोली उम्र 50 साल शिवपुरी,राजकुमार पुत्र छोटेलाल शाक्य उम्र 32 साल निवासी घोसीपुरा,पप्पू उर्फ नंदकिशोर पुत्र गेंदालाल जाटव उम्र 35 साल निवासी शंकरपुर झींगुरा को दबोचाकर उनके कब्जे से 1190 रू की नगदी एवं सट्टा सामग्री जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।






Be First to Comment