Press "Enter" to skip to content

फेसबुक पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर किय दुष्कर्म-shivpuri news

शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम पिपारा में रहने वाली एक युवती के साथ उसके फेसबुक फ्रेंड शिवम ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पलिस ने आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि युवती के साथ झांसी निवासी युवक शिवम ने फेसबुक पर दोस्ती की और उसके बाद उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अक्टूबर 2018 में दोस्ती होने के बाद शिवम उसे अपने साथ झांसी ले गया और झांसी में एक माह तक उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो शिवम ने शादी करने से मना कर दिया। युवती अपने घर आई और परिजनों को मामले की जानकारी दी और थाना आकर शिकायत दर्ज करवाई गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!