
करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के तहत हाइवे पर गुरुवार को एक युवक की लाश पड़ी हुई मिली। मामले की सूचना वहां से निकल रहे राहगीर ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना कर लाश की शिनाख्त की तो पता चला कि मृतक युवक का नाम प्रेम कोली निवासी हाडर का रहने वाला है। शिनाख्त होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक के पैर में चोट के निशान है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment