डॉ. पारूल ने किया मरीजों का परीक्षण
शिवपुरी। जिला जेल में बीते रोज मेडीकल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल की डॉक्टर पारूल गुप्ता एवं डॉ. निदा खान ने यहां महिला बंदियों का मेडीकल परीक्षण किया तो वहीं डॉक्टर पंकज गुप्ता और डॉ. दिनेश राजपूत ने पुरुष बंदियों का परीक्षण किया। यह शिविर जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी आरबी कुमार के निर्देशन में जिला अस्पताल शिवपुरी के सहयोग से जिला जेल शिवपुरी में आयोजित हुआ था। जिसमें अपर जिला जज एवं सचिवए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रमोद कुमार एवं सीएमएचओ डॉ. अुर्जनलाल शर्मा सहित जेलर दिलीपसिंह मौजूद थे। इस मौके पर डॉ. एएल शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य का बेहतर होना आवश्यक है। यदि शरीर स्वस्थ होगा तो हम कोई भी काम आसानी से कर सकते हैं। इस मौके पर बारी-बारी से महिला और पुरुष बंदियों का परीक्षण किया गया और आवश्यक उपचार भी प्रदान किया गया।






Be First to Comment