शिवपुरी। तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी परमजीतसिंह गिल के 30 जून को सेवानिवृत्त होने के बाद शिवपुरी डीईओ का पद खाली हो गया था। प्रशासन ने यहां पहले डिप्टी कलेक्टर आरए प्रजापति को प्रभार दिया और उनके स्थानांतरण के बाद पिछले 6 माह से चार्ज डिप्टी कलेक्टर आरबी शिंडोस्कर पर था। शिंडोस्कर की कार्यशैली और शिक्षकों व कर्मचारी संघों के प्रति उनके रवैए से संगठनों के नेता नाराज थे जिसे लेकर कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पिपलौदा सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने प्रभारी मंत्री प्रद्युम्नसिंह, शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी सहित क्षेत्रीय सांसद सिंधिया से शिंडोस्कर को हटाकर किसी विभागीय अधिकारी को पदस्थ करने की मांग की थी जिसके बाद लोक शिक्षण संचालनालय की आयुक्त जयश्री कियावत ने गुरुवार को आदेश जारी कर उपसंचालक जेडी कार्यालय ग्वालियर विकास जोशी को आगामी आदेश तक शिवपुरी डीईओ का प्रभार पदीय दायित्व के साथ-साथ सौंप दिया है।
शिंडोस्कर से छीना डीईओ का प्रभार, जोशी होंगे नए डीईओ-shivpuri news
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News





Be First to Comment