Press "Enter" to skip to content

डंपर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, डंपर पलटा, एक घंटे रेस्क्यू कर निकाला ड्रायवर को-baiard news


बैराड़। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पचीपुरा गांव के पास पोहरी मोहना रोड़ पर एक डंपर के चालक ने तेजी लापरवाही से वाहन को चलाते हुए वृद्ध की साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद डंपर भी रोड़ किनारे पलट गया जिससे डंपर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को निकालने के लिए एक घंटे रेस्क्यू किया गया तब जाकर चालक को डंपर से बाहर निकाला। 
जानकारी के अनुसार मकलीझरा निवासी वृद्ध बच्चू पुत्र रग्गू जाटव (55) शुक्रवार की शाम बैराड़ से साइकिल से अपने गांव मकलीझरा जा रहा तभी पचीपुरा के पास एक डंपर के चालक ने तेजी लापरवाही से वाहन को चलाते हुए पीछे से बच्चू जाटव की साइकिल में टक्कर मार दी। इससे बच्चू साइकिल सहित रोड पर जा गिरा और उसकी मौत हो गई। 
वहीं घटना कारित करने के बाद भी डंपर तीन-चार गुलाटें खाकर खंती में जा गिरा। घटना में डंपर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसी में फंस गया। घटना की सूचना वहां से निकल रहे राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को पीएम के लिए भिजवाया। वहीं डंपर चालक डंपर में फसा हुआ था जिसे निकालने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग एक घंटे रेस्क्यू कर चालक को बाहर निकाला। चालक की हालत गंभीर बनी हुई थी जिसे एम्बूलेंस से से जिला अस्पताल भिजवाया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!