Press "Enter" to skip to content

पुरस्कार वितरण कर हुआ टूर्नामेंट का समापन-DINARA NEWS

जनकपुर टीम विजेता दिनारा टीम रही उप विजेता
दिनारा। दिनारा क्षेत्र के ग्राम जरगुवा में चल रहे ब्लॉक स्तरीय क्रकेट टूर्नामेंट का समापन रविवार को पूर्व विधायक राज्यमंत्री राधेलाल बघेल द्वारा विजेता टीमों को पुसरस्कार वितरण कर किया गया। रविवार को जनकपुर दिनारा के बीच फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें टॉस जनकपुर ने जीतकर बल्लेबाजी कर 109 रन बनाकर दिनारा टीम को 110 रन का टारगेट दिया। दिनारा टीम 9 ओवर में 52 रन बनाकर 7 विकेट खो चुकी थी और आगे के खिलाड़ी भी आउट हो गए। जनकपुर टीम ने टूर्नामेंअ में विजयश्री हासिल की। दिनारा टीम के कप्तान ने भी जनकपुर टीम को विजेता पुरस्कार देने का निर्णय दिया गया। 
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि करैरा पूर्व विधायक शकुंतला खटीक, क्रांतिवीर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत पाल, दिनारा जनपद सदस्य आरती जय जय वकील, दीनदयाल जाटव, भावना रूसिया मुख्य रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकली आदिवासी ने की। विजेता टीम को 11 हजार रुपए ट्राफी, उप विजेता टीम को 51 सौ रुपए शील्ड नकद पुरस्कार दिया। अतिथियों द्वारा सभी खिलाड़ियों को मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजक समिति शिवकुमार पाल, रामकृष्ण-घनश्याम सिंह बघेल, जितेन्द्र भगत, संतोष पाल सहित सभी टीम ने अथितियों का सम्मान किया। इस मौके पर दिनारा थाना प्रभारी केएन शर्मा, स्थानीय जन प्रतिनधि, नागरिक ग्रामीण जनों का भरपूर सहयोग रहा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!