
रानू राजपूत÷पंडित स्वामी संजय कृष्ण शास्त्री महाराज ने शुक्रवार को दिनारा क्षेत्र के कूंड में स्थित कारस देव बाबा मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव मनाया गया। शास्त्री जी ने भागवत कथा मे बताया कि ययाति के बड़े पुत्र यदु हुए। उन्हीं के वंश में भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कृष्णपक्ष अष्टमी को रात्रि 12 बजे रोहिणी नक्षत्र में हुआ।भगवान कृष्ण को जब वसुदेव यशोदा मैया के घर लेकर जा रहे थे तो, शेषनाग ने छाया की और गंगामाता ने चरण छुए। कृष्ण को नंदबाबा के घर छोड़कर यशोदा मैया की कन्या को लेकर वापस कंस के कारागृह में आए। कथा में कृष्णोत्सव मनाया गया।जिसमें महिलाओं ने जमकर नृत्य किया कथा मे आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया






Be First to Comment