
आईपीएल खिलाड़ी शिवम शर्मा बने मैंन ऑफ द मैच
सोमबार को होगा के पी एल का फाइनल
सांसद सिंधिया करेंगे शिरकत
कोलारस-कोलारस क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में आयोजन कमेटी के अध्यक्ष जयपाल जाट के निर्देशन में विगत दिनों से नगर में चल रहे कोलारस प्रीमियम लीग का दूसरे पूल का सेमीफाइनल 20-20 टूनामेंट का आज छटवां मैच दिल्ली ओर नागपुर के बीच खेला गया। जिसमें आज के मुख्यअथिति शिवपुरी सीजेएम शैलेष भादकारिया थे ।जिन्होंने सर्व प्रथम दोनों टीमो के खिलाड़ियों से परिचय किया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकिट खोकर 167 रन बनाये। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन विवेक राणा ने 35 बोल में 46 रन बनाए जिसमें चार छक्के व 2 चौके लगाए ।वही आईपीएल मैच में पंजाब की टीम की तरफ से खेल चुके खिलाड़ी शिवम शर्मा 5 छक्के की मदद से 23 बोल में 45 रन बनाकर नाबाद रहे।इसके साथ ही शिवम ने बोलिंग करते हुए चार ओवर में 28 रन देकर चार महवत्पूर्ण विकिट लिए आज के मैच के मैन ऑफ द मैच शिवम शर्मा रहे । दिल्ली के स्कोर का पीछा करने उतरी नागपुर की पूरी टीम दिल्ली के पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करते हुए 19 ओवर 4 बोल में 149 रन बनाकर ऑलआउट हो गई ।नागपुर की तरफ से अभीषेक ने चार चोको व 2 छक्कों की मदद से 43 बोल में 46 रन बनाये आज का यह मैच दिल्ली ने 18 रन से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में दिल्ली का मुकाबला इंदौर के वाय सी ए से होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जी होंगे। मैच के अंत मे डॉ रामनिवास धाकड़ ओर गिर्राज सिंघल ने खिलाड़ियों को पुरुस्कार प्रदान किये।






Be First to Comment