
नई दिल्ली। भारत ने पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों की शहादत का बदला ले लिया है। मंगलवार तड़के भारतीय वायुसेना के मिराज-2000 फायटर जेट ने एलओसी के भीतर 80 किलोमीटर जाकर जैश, लश्कर के लॉन्च पैड तबाह किए हैं। ऐसी जानकारी आ रही है कि इस हवाई हमले में 200 से ज्यादा आतंकियों की मौत हुई है। आपको बता दें कि इस हमले में मिराज-2000 फायटर जेट का इस्तेमाल हुआ है। वायुसेना की तरफ से आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स आ रही हैं कि ये विमान पठानकोट एयरबेस से उड़े थे। वहीं कुछ फायटर जेट्स के जालंधर के पास आदमपुर एयरबेस से उड़ान भरने की बात आ रही है।






Be First to Comment