Press "Enter" to skip to content

बदरवास में विकास के लिए जितनी भी राशि चाहिए उसको ज्योतिरादित्य सिंधिया दिलाएगा आपको सरकार से -badarwas news

बदरवास। क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बदरवास में 13 करोड़ की जल आवर्धन योजना का भूमि पूजन किया। इस मौके पर सिंधिया ने कहा कि मुझे आज बड़ी खुशी है कि बदरवास के नगर परिषद के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र यादव और अध्यक्ष ने जो प्रगति और विकास की श्रंृखला इस बदरवास में जारी रखी है। सिंधिया ने कहा कि 13 करोड़ की नल जल योजना का आज हम भूमि पूजन कर रहे हैं यह एक जीवनदाई योजना है। अगले 50 साल तक पानी की किल्लत मेरे बदरवास वासियों को नहीं रहेगी। भाजपा की ओर इशारा करते हुए सिंधिया ने कहा नौटंकियांे को हम बोरिया बिस्तर बांध कर रवाना करेंगे।  
बदरवास के लिए जो भी आप ने मांगा मैंने दिया है और जो नहीं मांगा वह भी दिया। जैसे ट्रेन हो, सड़क हो, विद्युत सबस्टेशन हो मैंने हर मांग आपकी पूरी की है। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तब किसानों की छातियों पर गोली चलाई गई थी। टीकमगढ़ में किसानों को निर्वस्त्र कर पीटा गया। दिल्ली में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर किसानों पर लाठियां बरसाई, आंसू गैस के गोले छोड़े। यह नरेंद्र मोदी का असली चेहरा है। आतंक पूरे चरम पर पहुंच गया है। आतंकवादी देश की सेना पर हमला कर रहे हैं और प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर निकल जाते हैं। प्रधानमंत्री नेशनल डिस्कवरी चैनल वालों के साथ फिल्म बनाते हैं। मोदी जी अगर पाकिस्तान को जवाब देना है तो इंदिरा से सीखिए जिन्होंने पाकिस्तान को नानी याद दिला दी थी। 
 मध्यप्रदेश में हमने कहा था की सरकार बनेगी तो किसानों का कर्ज माफ होगा आज हमने 40000 करोड़ का किसानों का ऋण माफ कर दिया है। बिजली का बिल आधा किया। कन्या के विवाह के लिए 51000 की राशि सीधे वधू के खाते में डाली जाएगी। शिक्षित बेरोजगारों नौजवानों को 100 दिन के लिए 4000 महीना दिया जाएगा। सभा के अंत में भूपेंद्र यादव से कहा विकास में कोई कमी नहीं आनी चाहिए जो भी पैसा मांगोगे वह दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, हरवीर सिंह रघुवंशी, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव, रामकुमार सिंह यादव योगेंद्र सिंह यादव ब्लॉक अध्यक्ष, प्रयाग बाई परिहार नगर परिषद अध्यक्ष, भूपेंद्र यादव नगर परिषद उपाध्यक्ष, नरेंद्र सिंह यादव भैया पूर्व जनपद सदस्य,  प्रकाश झा प्रवक्ता कांग्रेस, मुन्ना खां का पूर्व पार्षद, रमेश गुप्ता, चंद्रेश जोशी आदि मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!