Press "Enter" to skip to content

एचआईवी से बचने सुरक्षित यौन व्यवहार जरूरी -baiard news

बैराड़/  सम्मेलन में प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे क्विज,
मेहंदी में भाग लिया और विजयी उम्मीदवार को पुरस्कार डॉ. गुप्ता मेडिकल
ऑफिसर ने वितरित किए। समुदाय के सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों का समाधान
भी सामुदायिक केंद्र की टीम ने किया। कार्यक्रम के अंत में आभार जगन्नाथ
कुशवाह ने किया। इस अवसर पर परियोजना से काउंसलर छाया शर्मा, ओआरडब्ल्यू
सुनीता, दीपक, हेमंत एवं गिन्नी बाई, त्रिवेणी, रमाबाई सहित 80 से अधिक
महिलाओं ने भागीदारी की।

एचआईवी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी

इससे पूर्व संकल्प संस्था के सचिव संदेश बंसल ने अपने विचार रखते
हुए कहा कि एड्स एक जानलेवा बीमारी है जिससे बचने के लिए जागरूकता जरूरी
है। इस के बाद उन्होंने कहा कि हमारी परियोजना के अंतर्गत उच्च जोखिम समूह
को दी जा रही सेवाओं के बारे में बताया कि वर्तमान में संस्था द्वारा 1200
हितग्राहियों को परियोजना से लाभान्वित किया जा रहा है। इससे पूर्व
कार्यक्रम का संचालन करते हुए दीपक जाटव ने अतिथियों का माल्यार्पण कर
स्वागत कराया।
नगर में एचआईवी एवं एड्स तथा यौन रोगों से बचाव के लिए मप्र राज्य
एड्स नियंत्रण समिति भोपाल के सहयोग से संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप
परियोजना अंतर्गत संकल्प समाज सेवी संस्था द्वारा उच्च जोखिम समूह महिला
यौनकर्मियों के साथ सामुदायिक सम्मेलन का आयोजन गत दिवस सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र बैराड़ में किया गया। इस अवसर पर केंद्र के मेडिकल ऑफिसर
डॉ. पीके गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए यौन
रोगों से बचाव के लिए सुरक्षित यौन व्यवहार अपनाने के लिए जोर दिया। साथ ही
किसी भी प्रकार के संक्रमण होने पर योग्य चिकित्सक से ही उपचार कराने की
सलाह दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!