दिनारा। क्षत्रिय महासभा करैरा-नरवर इकाई द्वारा आयोजित सातवां क्षत्रिय समाज सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 6 मार्च को नरवर जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोन्हर के अंतर्गत आने वाले हनुमान मंदिर बरुआ धाम पर किया जाएगा। जिसमें शामिल होने वाले वर वधु पक्ष के पंजीयन दस मार्च से प्रारंभ होगें जो 20 अप्रैल तक चलेंगे। पंजीयन कराने के लिए कन्या की उम्र 18 वर्ष तथा लड़के की उम्र 21 वर्ष होना आवश्यक है। तथा उम्र संबंधित दस्तावेजए आधार कार्ड, दो फोटो भी लाना होंगे।
पंजीयन हेतु क्षत्रिय महासभा इकाई करैरा-नरवर के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं। इकाई अध्यक्ष केपी सिंह बैस व मीडिया प्रभारी चंद्रभान सिंह परमार ने बताया कि आयोजन की तैयारियों के संबंध में क्षत्रिय महासभा इकाई की आगामी बैठक बरूआ धाम पर 10 मार्च को आयोजित की जाएगी।





Be First to Comment